EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कासगंज में हजारा नहर किनारे मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 65
    23 Apr 2026 19:08 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l उत्तर प्रदेश जनपद कासगंज के नदरई क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ बुधवार से लापता एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव गुरुवार सुबह हजारा नहर के किनारे बरामद हुआ। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारुकपुर (नदरई) के निवासी सौदान (40 वर्ष), पुत्र रामस्वरूप, बुधवार शाम को घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, परंतु उनका कहीं सुराग नहीं लगा।अगले दिन यानी गुरुवार की सुबह, ग्रामीणों ने हजारा नहर के समीप एक शव पड़ा देखा, जिसकी पहचान लापता सौदान के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सौदान अविवाहित थे और घर के सीधे-सादे सदस्यों में गिने जाते थे।स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँच गए। शव को देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।शव को कासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस इस मामले में मौत के कारणों का पता लगा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण। रिपोट - संजय सिंह 151110069



Subscriber

188673

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना