- प्रतापगढ़ में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
- स्मार्ट मीटर योजना पर बवाल, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया विरोध
- जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारों की अनदेखी: कांग्रेस का सरकार पर हमला
- प्रीपेड मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, योजना रद्द करने की मांग
- कांग्रेस का विरोध मार्च, स्मार्ट मीटर योजना को बताया जनविरोधी
यूपी प्रतापगढ़। स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम बिजली उपभोक्ताओं की भी भागीदारी रही। प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का हवाला देते हुए आरोप लगाया गया कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जो नियमों के विपरीत है। कांग्रेस ने इस योजना को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था प्रदेश की आम जनता पर जबरन थोपी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड मीटर के बीच चयन का अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन सरकार इस अधिकार की अनदेखी कर रही है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 151019049

20260423170733806252484.mp4
2026042317174162956050.mp4