EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मथुरा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: अपर्णा यादव का पुतला दहन, महिला आरक्षण को लेकर सरकार पर निशाना
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    22 Apr 2026 09:41 AM



 मथुरा 21 अप्रैल 2026 को मथुरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार में महिला आयोग की उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अपर्णा यादव द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का झंडा जलाने पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती रुपा लवानिया के नेतृत्व में कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों द्वारा आक्रोश व्यक्त कर होली गेट पर भाजपा नेता अपर्णा यादव का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्री पीसीसी सदस्य श्रीमती लता चौहान ने कहा कि महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव द्वारा कांग्रेस पार्टी का झंडा जलाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह राजनीतिक उद्देश्य साधने का प्रयास प्रतीत होता है महिला सम्मान और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषय को परिसीमन जैसी जटिल प्रक्रिया से जोड़ना संदेह को जन्म देता है इससे यह आशंका पैदा हो गई है महिला आरक्षण के नाम पर नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा व्यापक राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है जो कि लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप उचित नहीं है 2023 में महिला आरक्षण विधेयक पास हो चुका है लेकिन मोदी सरकार महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण बिल को लागू करने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व लोकमंच कलाकार सीमा मोरवाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की पहचान संस्कार संस्कृति और राष्ट्रधर्म की अपेक्षा साजिश सत्ता लोभ और राजनीतिक बदनियति से जुड़ती हुई दिखाई देने लगी है। जब महिला आरक्षण बिल 2023 में दोनों सदनों से पारित हो चुका फिर भी भाजपा की मोदी सरकार द्वारा उसे लागू न करना अत्यंत निंदनीय है। इससे स्पष्ट हो चुका है कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार महिला विरोधी हैं।

जिला कांग्रेस नेत्री ललिता देवी ने कहा कि जब अपने ही घर की नारी का सम्मान सुरक्षित नहीं है तब संसद में नारी सम्मान का लच्छेदार भाषण देना केवल औपचारिकता और पाखंड प्रतीत होता है यह स्थिति न केवल राजनीतिक रूप से चिंताजनक है बल्कि नैतिक रूप से भी अत्यंत दुखद है।

पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा देश की महिलाओं को भ्रमित किया जा रहा है जबकि महिला बिल पूर्व में पास हो चुका है लेकिन बाद नियति से भाजपा सरकार ने लागू नहीं किया और जो बिल का समर्थन बीजेपी करती है वह महिला बिल नहीं बल्कि संविधान संशोधन परिसीमन बिल 2026 था। भाजपा सरकार षड्यंत्र के तहत 2011 के पुराने आंकड़ों के आधार पर परिसीमन लागू करना चाहती है जिससे एससी एसटी और ओबीसी समुदायों को उनके वास्तविक अनुपात के अनुसार प्रतिनिधित्व न मिल सके। और अनन्त काल तक भाजपा सत्ता में काबिज रहे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेत्री गीता दिवाकर ने किया

प्रदर्शन एवं पुतला दहन में उपस्थित सर्वश्री आरती चौधरी अंजुल देवी संजू देवी नीरज देवी लक्ष्मी देवी नीता देवी रामवती आयुषी चौरसिया निशा देवी मंजू देवी लीमा देवी दुर्गा गंगा देवी भगवती देवी कविता देवी गुड़िया रानी सावित्री मंजू देवी सपना चौधरी कृष्ण माहौर भगवान देई सहित आदि महिलाएं उपस्थित थी।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188673

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना