यूपी प्रतापगढ़। जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ ए.आर.टी.ओ दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार तड़के बड़ा अभियान चलाया गया। सुबह करीब 4 बजे से ही परिवहन विभाग की टीम विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सक्रिय हो गई और संदिग्ध ट्रकों की सघन जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान प्रयागराज-अयोध्या मार्ग, पट्टी मार्ग तथा चिरकुट्टी-रानीगंज मार्ग पर विशेष रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया।चिरकुट्टी-रानीगंज मार्ग पर स्थानीय स्तर से मिल रही लगातार शिकायतों के आधार पर विभाग ने फोकस्ड कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 9 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा गया। इनमें से पांच ट्रकों को थाना कोहंडौर, दो ट्रकों को थाना रानीगंज के जामताली चौकी और दो ट्रकों को पट्टी क्षेत्र में सीज किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। ए.आर.टी.ओ दिलीप गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए वाहनों पर करीब पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सड़क सुरक्षा के साथ-साथ राजस्व की हानि रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260422093537880608671.mp4
20260422093544292637423.mp4
20260422093627563842223.mp4