गाजीपुर । सैदपुर ब्लॉक क्षेत्र में स्थित कंपोजिट स्कूल अनौनी में आज दिन मंगलवार को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित (जिलाध्यक्ष) डॉ. अनिल कुमार पांडेय को उनके सेवित ब्लॉक सैदपुर में स्वागत समारोह का कार्यक्रम किया गया । इस मौके पर tsct से दिवाकर सिंह यादव , जूनियर हाईस्कूल से जमुना सिंह , अजीत सिंह , अभय यादव जी , राजेश चौहान , अभिषेक पांडेय जी आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया । जबकि इस कार्यक्रम का (संचालन) पुनीतकांत त्रिपाठी व अध्यक्षता रामजीत सिंह यादव ने किया । इस सम्मान समारोह में जिला अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की मान सम्मान एवं शिक्षक हित के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525

