EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

12 श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु करें आवेदन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    21 Apr 2026 19:31 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि 03 दिसम्बर 2026 हेतु विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियो/सरथाओ को पुरस्कार दिये जाते है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य पुरस्कार हेतु 12 विभिन्न श्रेणियो की व्यवस्था की गयी है। उन्होने बताया है कि राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु जिन 12 श्रेणियों का निर्धारण किया गया है उनमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवा योजको को, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये, प्रेरणास्रोत हेतु, दिव्यागजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातारण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिये, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियो एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु, सर्वश्रेष्ठ ब्रेसप्रेस के लिये, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियो के लिए, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिये है। इच्छुक व्यक्ति एवं स्वैच्छिक संस्थान “राज्य स्तरीय पुरस्कार“ हेतु आवेदन पत्र पूर्ण विवरण ’अभिलेखो/प्रपत्रो के साथ 03 प्रतियो में अविलम्ब कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रतापगढ़ कक्ष संख्या 25 में जमा कर सकते है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना