EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नवीन दिव्यांग पेंशन हेतु अधूरे आवेदन होंगे निरस्त, दिव्यांग पेंशन के लिए नए नियम लागू
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    21 Apr 2026 19:28 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनो को सूचित किया जाता है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण अनुभाग-2 के शासनादेश के संशोधित नियम के अनुसार पोर्टल पर नवीन दिव्यांग पेंशन हेतु आनलाइन आवेदन कराते हुये स्वीकृति किये जाने का प्राविधान है। जनपद के दिव्यांगजनो द्वारा पेशन पोर्टल http://sspy-up.gov.in पर नवीन दिव्यांग पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करते समय वांछित अभिलेख पोर्टल पर अपलोड करना आवश्यक है जिनमें दिव्यांगता प्रमाण पत्र 40 प्रतिशत से कम न हो (मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र), आय प्रमाण पत्र ग्रामीण क्षेत्र 46080 शहरी क्षेत्र 56460 से अधिक न हो (तहसील द्वारा निर्गत), बैंक पासबुक की छायाप्रति, ग्रामसभा की खुली बैठक का प्रस्ताव, राशनकार्ड, एक पासपोर्ट साईज फोटो व मोबाइल नम्बर है। उन्होने बताया है कि ऐसे दिव्यांगजन जिनके द्वारा पूर्व में नवीन दिव्यांग पेंशन हेतु आनलाइन आवेदन किया गया है परन्तु वांछित अभिलेख मे से ग्रामसभा की खुली बैठक का प्रस्ताव/खण्ड विकास अधिकारी की संस्तुति आय प्रमाण पत्र आदि अपलोड नही किये गये है। उनके आवेदन पत्र शासनादेशानुसार निरस्त किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांग लाभार्थी नवीन दिव्यांग पेंशन हेतु आवेदन करते समय ग्राम सभा की खुली बैठक का प्रस्ताव अथवा खण्ड विकास अधिकारी की संस्तुति/आख्या एवं वांछित अभिलेख अपलोड कराते हुये आवेदन करे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना