EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शेरपुर कलां में भीषण आग का तांडव: किसानों की गाढ़ी कमाई खाक, समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 0 0
    21 Apr 2026 19:55 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

प्रशासनिक सुस्ती से भड़के किसान; गेंहू और गन्ने की तैयार फसल जलकर हुई राख

पीलीभीत:तहसील पूरनपुर के अंतर्गत आने वाले गांव शेरपुर कलां में भीषण आग लगने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे के पास 'लेबड़ा तालाब' के नजदीकी खेतों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे वहां खड़ी तैयार गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। इतना ही नहीं, किसानों द्वारा बीज के लिए तैयार किया गया गन्ना भी पूरी तरह नष्ट हो गया है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पूर्व प्रधान हाजी रियाजत नूर खान ने तत्काल फोन के माध्यम से प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। हालांकि, किसानों का आरोप है कि सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देर से मौके पर पहुंची। जब तक दमकल विभाग की टीम आई, तब तक अधिकांश फसल जल चुकी थी। मजबूरन किसानों ने खुद ही कड़े प्रयासों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। किसानों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि यदि मदद समय पर मिलती, तो नुकसान काफी कम किया जा सकता था।
घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेखपाल गौस मोहम्मद ने अपनी टीम के साथ प्रभावित खेतों का जायजा लिया और नुकसान का आकलन करने के लिए किसानों से जानकारी जुटाई। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही नुकसान का सर्वे पूरा कर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस अग्नि कांड में भारी नुकसान झेलने वाले किसानों में मुख्य रूप से इसारत नूर खान, मोहम्मद मियां, गुड्डू खान, और इजाजत नूर खान समेत दर्जनों किसान शामिल हैं। वर्तमान में पूरे क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित किसान प्रशासन से जल्द राहत और उचित मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना