-
- हाईवे पर तेज रफ्तार लोडिंग वाहन का कहर, महिला पूर्व पार्षद की मौके पर मौत
- शादी की खरीदारी पर निकलीं पूर्व पार्षद की हादसे में गई जान, बानमोर में हड़कंप
- केनरा बैंक के सामने बड़ा हादसा: बाइक को टक्कर, 65 वर्षीय महिला की मौत
- हाईवे जाम और अतिक्रमण बना जानलेवा, बानमोर में फिर गई एक जान
- बानमोर हादसा: लोडिंग वाहन की टक्कर से पूर्व पार्षद की मौत, पुलिस ने वाहन जब्त किया
मध्य प्रदेश के बानमोर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व पार्षद महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।घटना बानमोर के हाईवे रोड स्थित केनरा बैंक के सामने की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 5, जैतपुर रोड निवासी 65 वर्षीय पूर्व पार्षद मुन्नी देवी गुर्जर अपने भतीजे श्याम गुर्जर के साथ मोटरसाइकिल से बाजार में शादी का सामान खरीदने जा रही थीं।
इसी दौरान मुरैना से ग्वालियर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुन्नी देवी उछलकर डिवाइडर से जा टकराईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही बानमोर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल ग्वालियर अस्पताल के लिए रवाना किया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने आरोपी लोडिंग वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। देखे बामौर खुर्द से शिव शंकर शिवहरे की रिपोट
20260421162433240684608.mp4
20260421162454694258676.mp4
