EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

MBBS के स्टूडेंट्स ने मानसिक रोगी को जमकर पीटा
Link
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    20 Apr 2026 18:56 PM



गोरखपुर के BRD की छात्रा ने लगाया आरोप पहनावे पर रोगी ने किया था कमेंट

गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में MBBS के स्टूडेंट्स ने मानसिक रोगी की जमकर पिटाई कर दी आरोप है कि रोगी अपने वार्ड से बाहर निकाल कर सरोजिनी हॉस्टल के पास पहुंच गया और वहां से गुजर रही एक छात्रा के पहनावे पर कमेंट किया
 एक्शन लेते हुए छात्र ने अपने MBBS के साथियों को बुला लिया इसके बाद यह घटना हुई मानसिक रोगी की पत्नी बार-बार कहती रही कि उसके पति का दिमागी हालत ठीक नहीं है लेकिन किसी ने नहीं सुनी इतने में उसने घटना का वीडियो बना लिया
उसके बाद छात्र वार्ड में घुसकर उसे वीडियो डिलीट करने के लिए धमकी देने लगे सूचना पर पहुंची प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक में किसी तरह मामला शांत कराया
जानकारी के अनुसार BRD मेडिकल कॉलेज में काम करने वाली एक स्टाफ नर्स के पति का इलाज मानसिक रोग विभाग के वार्ड पुराना 100 नंबर गेट में चल रहा है रविवार को मैरिज टहलते हुए वार्ड से बाहर निकाल कर सरोजिनी हॉस्टल के सामने पहुंच गया
 इसी दौरान वहां से गुजर रही एक छात्रा के पहनावे पर उसने टिप्पणी कर दी इससे नाराज छात्र ने अपने सहपाठी एमबीबीएस छात्रों को बुला लिया आरोप है कि कुछ ही देर में पहुंचे छात्रों ने मरीज को पकड़ कर हॉस्टल के बाहर जमकर पिटाई कर दी
 पत्नी की बात किसी ने नहीं सुनी
मौके पर मौजूद उसकी पत्नी लगातार पति के मानसिक रोगी होने की बात कह कर छात्रों से मारपीट न करने की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी इसी दौरान उसने पूरी घटना का वीडियो बना लिया
 सिक्योरिटी ने मरीज को छुड़ाया
सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी मौके पर पहुंचे और मरीज को छुड़वाकर दोबारा वार्ड में भर्ती कराया बताया जा रहा है की वीडियो बनाए जाने की जानकारी होने पर कुछ छात्र वार्ड में पहुंच गए और स्टाफ नर्स पर वीडियो डिलीट करने का दवा बनाने लगे मामले की जानकारी मिलने पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गुलरिया थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है देखे गोरखपुर से फूलमती की रिपोट 

20260420185548505603585.mp4



Subscriber

188671

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना