EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव और भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा संपन्न
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    20 Apr 2026 18:54 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। ब्राम्हण महासभा भारत के प्रांतीय अध्यक्ष पं. शिवशंकर तिवारी "सोहगौरा" तथा जिलाध्यक्ष पंडित डॉ. शशिधर तिवारी के संयोजन में अनुयायियों ने भगवान श्री परशुराम जी के स्थपित परशु पर माल्यार्पण पुष्प वर्षा व भव्य आरती कर आराधना पूजा की। वही इसके पूर्व ब्राम्हण महासभा भारत के प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शिव शंकर तिवारी "सोहगौरा" के नेतृत्व में किठावर बाजार से सिघनी,पहाड़पुर रंगौली होते हुए निमार्णाधीन भगवान श्री परशुराम धाम भगतपुर तिराहा तक भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा निकाली गयी जिसमे भारी संख्या में युवा और सनातनी भाग लिए । शोभायात्रा में सुरक्षा के दृष्टि कोण से प्रभारी निरीक्षक अन्तू अभिषेक सिंह सिरोही चौकी प्रभारी किठावर रवीन्द्र यादव भारी पुलिस बल के व थाना सांगीपुर पुलिस पुलिस मशक्कत करती दिखी। भगवान श्री परशुराम जी जन्मोत्सव समारोह में कार्यक्रम में आयोजन समिति के डॉ. शशिधर तिवारी व मुख्य पं.शिवशंकर तिवारी "सोहगौरा", सनातन धर्म संस्कृति के सम्मोहक समाजसेवी राणा सूबेदार सिंह चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता एंव उपनेता प्रतिपक्ष राज्यसभा श्री प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, लालगंज बार अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश, नारायणी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अधिवक्ता कमलेश नारायण मिश्र राजा, समाजसेवी आनन्द प्रकाश त्रिपाठी,, समाजसेवी इं जे बी सिंह, दिलीप पांडेय, सुनील मिश्रा, ओमांनन्दा द्विवेदी, अजय मिश्रा,सहित अनेक लोगों ने भगवान श्री परशुराम जी मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा १११ विभूतियों को ब्राम्हण गौरव सम्मान से अंगवस़्त्रम् आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया। किठावर बाजार कार्यक्रम स्थल से लेकर शोभायात्रा में भगवान श्री परशुराम जी जय हो हर हर महादेव,धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्रणियों मे सद्भभाव हो, विश्व का कल्याण हो,धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज आदि का जयघोष गूंजता दिखा। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि ब्राम्हण सर्वकल्याण का उपासक हुआ करता है। कार्यक्रम मे देश प्रदेश जिले के आस पास तमाम लोगों की उपस्थित सराहनीय रही तथा लोगों द्वारा कार्यक्रम उपरांत भन्डारे मे महाप्रसाद ग्रहण किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188671

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना