EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, क्षेत्र में सुपरवाइजर और प्रगणकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 43 65
    20 Apr 2026 18:39 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ हो गया है। विश्व महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान के सफल संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम के चार्ज अधिकारी और पालिका युग्मानी जी सैनी ने बताया कि नगर के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में जनगणना कार्य से जुड़े सुपरवाइजरों और प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं प्रक्रियाओं और घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने के तरीके के बारे में विस्तार से समझाया जा रहा है। ताकि कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद निश्चित टाइम नगर के प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले में घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। पालिका यू ने यह भी बताया कि जनगणना देश की विकास योजना और सरकारी नीतियों के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसके माध्यम से जनसंख्या सामाजिक आर्थिक और शैक्षिक स्थिति से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं जिनके आधार पर भविष्य की योजनाएं तैयार की जाती हैं। नगर पालिका युवा मणि जी सैनी ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं अपने मोबाइल से जनगणना की साइट पर जाकर 7 में से 21 में तक स्वयं गणना कर सकते हैं। उसके उपरांत जब जनगणना कर्मी उनके घर पहुंचे तो स्व-गणना से प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करें। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188671

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना