EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 45 54
    20 Apr 2026 18:34 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशानुसार जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य एवं अभिषेक चौधरी के संयोजन में विभिन्न विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं संचारी रोगों से बचाव पर अपने विचार प्रस्तुत किए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव में प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह के निर्देशन में अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार, विजय कुमार गुप्ता एवं अनुज कुमार के सहयोग से प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर छात्रों को स्वच्छता की आवश्यकता एवं उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य गीता यादव एवं उप प्रधानाचार्य डॉ. अनीस, एपीएस इंटर कॉलेज भदोही में प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह, शंकर विद्यालय इंटर कॉलेज कटैया में प्रधानाचार्य डॉ. राघवेंद्र पांडेय तथा अमर जनता इंटर कॉलेज कटरा गुलाब सिंह में प्रधानाचार्य डॉ. स्निग्धा पांडेय के निर्देशन में भी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188671

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना