फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में इस बार छः सौ सतहत्तर अधिवक्ता कार्यकारिणी के गठन में निर्णायक भूमिका निभा सकेंगे। कई दिनों के अंतरिम सूची को लेकर गहन परीक्षण और आपत्तियों का निस्तारण करते हुए चुनाव समिति की सोमवार को हुई बैठक में समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने अंतिम सूची के प्रकाशन की घोषणा की। बैठक में अगले चुनाव कार्यक्रमों विशेषकर नामांकन प्रक्रिया को लेकर भी समिति ने विचारविमर्श किया। पिछले वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष 2024 तक के संघ एवं बार काउन्सिल में पंजीकृत अधिवक्ताओं की मतदाता सूची में सतहत्तर नामों की वृद्धि हुई है। पिछली मतदाता सूची से कई नाम जांच प्रक्रिया के तहत पृथक भी हुए है। बैठक का संचालन महामंत्री वीरेन्द्र सिंह ने किया। चुनाव समिति की बैठक में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, रामलगन यादव, शिवाकांत उपाध्याय, बेनीलाल शुक्ल, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, संतोष पाण्डेय भी मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
