EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दर्जनों गांव के ग्रामीण आगामी चुनाव में वोट का करेंगे बहिष्कार- पुल नहीं तो वोट नहीं
  • 151131881 - PIYOOSH KUMAR TIWARI 65 76
    20 Apr 2026 17:12 PM



अहिरोरी । जनपद हरदोई में जनप्रतिनिधियों द्वारा बराबर कागज पर विकास की तो गंगा बहाई जा रही है लेकिन धरातल पर कुछ ओर ही नजर आ रहा है बता दे विकासखंड अहिरोरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चठिया मजरा ढपरापुर गांव के बाहर निकली घरेरा नदी पर आजादी के बाद अभी तक ग्रामीणों को पुल नसीब नहीं हुआ है जिसका दंश आज भी वहां के इलाकाई ग्रामीण झेलने को मजबूर है। ढ़परापुर,शोभे पुरवा,पत्तीपुर,चठिया,बांनेकुइया,चाहलैहिया,रघुनाथपुर,सुनौवा, जलालपुर,पत्तीपुर डीह सहित दर्जनों गांव के गुस्साए सैकड़ो ग्रामीणों ने सोमवार को लामबंद होकर पुल निर्माण की मांग उठाई पुल नहीं तो वोट नहीं। प्रधान कृष्ण कुमार मौर्य, ब्रह्मशरण मिश्रा, मुकेश यादव, रजनीश, कृष्णपाल रविंद्र मिश्रा, राजकुमार, कुलदीप सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने पुल निर्माण को लेकर अपना दर्द बयां किया है ग्रामीणों का कहना है बरसात के समय इस मार्ग से दर्जनों गांव के ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो जाता है क्योंकि यह मार्ग ढ़परापुर गांव से सीधे प्रताप नगर सीतापुर मार्ग को जोड़ता है जिसकी दूरी गांव से करीब 1 से 2 किलोमीटर बताई है ग्रामीणों का कहना है यहां के जिम्मेदार सांसद,विधायक जनप्रतिनिधियों से कई बार कहां गया लेकिन अनसुनी कर देते। गुस्साए ग्रामीण विधानसभा,लोकसभा चुनाव में वोट का करेंगे बहिष्कार गुस्साए ग्रामीणों ने इस बार मन बना लिया है इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र के सारे ग्रामीण लामबंद होकर आगामी विधानसभा, लोकसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे। शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा- क्षेत्रीय विधायक प्रभास कुमार क्षेत्रीय विधायक प्रभास कुमार ने कहा यह मामला मेरे संज्ञान में है शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। *रोड निर्माण कार्य का प्रस्ताव भेजा गया है बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामपाल वर्मा ने कहा प्रताप नगर सीतापुर मार्ग पुलिस चौकी से घरेरा नदी तक रोड निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है प्रस्ताव स्वीकृत होते ही रोड निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिससे वहां के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रिपोट - पियूष कुमार तिवारी 151131881



Subscriber

188671

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना