EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला चेकिंग अभियान
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    20 Apr 2026 16:16 PM



यूपी प्रतापगढ़। ए.आर.टी.ओ प्रवर्तन दिलीप गुप्ता के निर्देशन में जनपद प्रतापगढ़ में वाहनों में लगाए जा रहे मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उन वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई, जो अवैध साइलेंसर लगाकर ध्वनि व वायु प्रदूषण फैला रहे थे।चेकिंग के साथ-साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की सख्त हिदायत दी।इसके अतिरिक्त, जिन दुकानों और वर्कशॉप में इस प्रकार के प्रदूषण फैलाने वाले असुरक्षित उपकरण बेचे या फिट किए जाते हैं, उन्हें भी चेतावनी दी गई। आरआई टेक्निकल टीम द्वारा ऐसे प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट...

20260420161501635307756.mp4

20260420161520540337135.mp4

20260420161553139216014.mp4



Subscriber

188670

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना