EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोरखपुर में गैस एजेंसी के पास फंदे से लड़का किशोरमां बोली घर में बहनों सेमारपीट कर आत्महत्या करने निकला था बेटा
Link
  • 151188511 - FULMATI 65 77
    20 Apr 2026 15:31 PM



गोरखपुर से फूलमती मौर्य की रिपोर्ट 

 

गोरखपुर में गैस एजेंसी के पास फंदे से लड़का किशोर
मां बोली घर में बहनों से
मारपीट कर आत्महत्या करने निकला था बेटा।

 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

यह घटना झंगहा थाना क्षेत्र की है, जहां इंडियन गैस एजेंसी के पास सुबह एक पेड़ से किशोर का शव लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

मृतक की पहचान आदित्य चौहान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह वह घर आया था और उस समय नशे की हालत में था। इसी दौरान घर में विवाद हुआ और उसने गुस्से में आत्महत्या करने की बात भी कही थी। हालांकि, परिवार ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।

मृतक की मां सुनीता देवी ने बताया कि सुबह घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गया। कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति मानसिक तनाव में है या इस तरह की बातें कर रहा है, तो उसे गंभीरता से लें और तुरंत मदद लेने की सलाह दें। समय पर सहयोग कई जिंदगियां बचा सकता है। 

 देखे गोरखपुर से फूलमती मौर्य की रिपोर्ट 
 
 
 
 

20260420153031838786438.mp4



Subscriber

188670

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना