प्रयागराज हडिया तहसील अंतर्गत थाना सराय ममरेज क्षेत्र में दिनांक 20 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण अभियान के तहत थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज अंतर्गत मिशन शक्ति /एंटी रोमियो टीम म0उ0नि0 विभा म0आ0 पुष्पलता सिंह , म0आ0 संगीता पटेल द्वारा ग्राम मियां का पूरा जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण तथा केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 आदि के बारे में जानकारी दी गई जिसमें साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में अवगत कराते हुए जागरूक किया गया। रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438
