EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आर एन पब्लिक स्कूल सेमरी के प्रबंधक ने टॉपर श्रद्धा सिंह को किये सम्मानित
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 65 76
    20 Apr 2026 15:08 PM



प्रयागराज हडिया तहसील से एक प्रेरणादायक और गर्व से भर देने वाली खबर सामने आई है। सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होते ही पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार सेमरी स्थित आर.एन. पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट शैक्षिक स्तर का प्रदर्शन करते हुए शानदार परिणाम दिया है।
विद्यालय की मेधावी छात्रा श्रद्धा सिंह ने 98% अंक हासिल कर न केवल स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि जिले में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। सराय ममरेज थाना क्षेत्र के वारी गांव की निवासी श्रद्धा एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता महेश प्रताप सिंह एसी-फ्रिज मैकेनिक हैं, जबकि माता मीना सिंह रोजगार सेवक के रूप में कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद श्रद्धा ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया। और वहीं श्रद्धा ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा—
मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैंने अपने मम्मी-पापा को गर्व महसूस कराया। इसका श्रेय मैं अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपनी सेल्फ स्टडी को देना चाहती हूँ। और वहीं श्रद्धा का सपना डॉक्टर बनना है। इसके लिए वह कक्षा 11 में बायोलॉजी विषय लेकर NEET की तैयारी करेंगी। और वहीं पर विद्यालय के डायरेक्टर राजेश पांडेय ने श्रद्धा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी आगे की पढ़ाई निःशुल्क कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संस्थान हमेशा प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। और वहीं विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में सिद्धि शुक्ला, श्रुति जायसवाल, आदित्य साहू — 94%मयंक मिश्रा, रुद्र उपाध्याय, सुमित पटेल, अंश पांडे — 93% अनुष्का पांडे — 92% सौरभ पांडे, ऋषभ मिश्रा — 91% और परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल बन गया। टॉपर्स का ढोल-ताशों के साथ स्वागत किया गया और फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। और वहीं पर शिक्षकों और अभिभावकों की छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों और उनके मार्गदर्शन को दिया। वहीं श्रद्धा के पिता ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि वे उसके हर फैसले में उसके साथ हैं। और वहीं पर विद्यालय के प्रबंधक बृजेश कुमार पांडे ने कहा कि कक्षा 11 की पढ़ाई 20 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रही है। और 10वीं में 94% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की 11वीं की 100% फीस माफ की जाएगी। और यह सुविधा केवल आर.एन. पब्लिक स्कूल ही नहीं, बल्कि अन्य विद्यालयों के छात्रों के लिए भी लागू होगी। और वहीं विद्यालय के प्रिंसिपल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का उत्साहवर्धन करना और क्षेत्र की शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। और वहीं पर प्रबंधक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि एक समय यह क्षेत्र शिक्षा के मामले में काफी पिछड़ा था, लेकिन 2012 में विद्यालय की स्थापना के बाद शिक्षा स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है। अब यहां के छात्र IIT और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों की जागरूकता को भी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। इस मौके पर प्रबंधक – बृजेश पांडेय डायरेक्टर – राजेश पांडेयप्रिंसिपल – अंजलि पुरवार व अन्य शिक्षकगण: सूखचैन, जावेद, चेतन पांडेय, खेमराज यादव, महेंद्र पटेल, राजेंद्र प्रसाद दुबे, सत्यम तिवारी, भोलेनाथ पटेल, दिनेश चंद्र द्विवेदी, विनोद यादव, राम प्रकाश, मोहम्मद रिजवान, राम मिश्रा, आर.के. मिश्र, जय प्रकाश, विवेक यादव, रंजीत यादव, विजय चौरसिया आदि। और यह परिणाम न केवल आर.एन. पब्लिक स्कूल की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी मेहनत, सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438



Subscriber

188670

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना