बयाना- कस्बे के पीएम श्री राजकीय उमावि में सोमवार को श्री कल्याण फाउंडेशन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें बोर्ड परीक्षा-2026 में 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 12 में बुलबुल कुमारी कला संकाय 93.8%, अभिषेक कुमार विज्ञान 92%, ऋषि शर्मा व नितेश चौहान विज्ञान 90.6% अंक लाए। कक्षा 10 में संजू कुमारी को 90% अंक मिले। राज्य स्तरीय बैडमिंटन में सिल्वर जीतने पर धर्मेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एसीबीईओ मंजू गुप्ता व संस्था अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र, मेडल व मोमेंटो देकर प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारवान बनने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधानाचार्य बबीता जैन, सचिव रमन धाकड़, कोषाध्यक्ष किशन चंद गुप्ता सहित फाउंडेशन परिवार के अन्य सदस्य व विद्यालय स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
