EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कैथी कब्रिस्तान में भीषण आग, हरे पेड़ जलकर राख
Link
  • 151166686 - LAIK AFTAB 54 65
    20 Apr 2026 13:08 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना  क्षेत्र कैथी गांव स्थित कब्रिस्तान में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कब्रिस्तान के किनारे खड़े कई हरे पेड़ इसकी चपेट में आकर जलकर राख हो गए।
सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर जुटे और आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई, जबकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिला।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कब्रिस्तान के पास स्थित सरकारी शराब की दुकान के कारण यहां अक्सर लोग बैठकर शराब पीते हैं, जिससे लापरवाही में आग लगने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।
हालांकि संयोग अच्छा रहा कि पास के गेहूं के खेत की कटाई पहले ही हो चुकी थी, वरना आग फैलकर बड़ा नुकसान कर सकती थी। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट  151166686

20260420130341748627151.mp4

20260420130441627866027.mp4

20260420130459253623062.mp4

20260420130547071612778.mp4

20260420130621989421231.mp4



Subscriber

188670

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना