मथुरा स्थानीय होटल शुभारंभ इन में सिविल डिफेंस मथुरा की वार्डन पोस्ट संख्या–01 के पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर अशोक यादव द्वारा आयोजित ‘प्रतिभा की खोज’ नागरिक सुरक्षा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यह कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) नंद प्रकाश मौर्य के निर्देशन एवं सहायक उपनियंत्रक नीरज श्रीवास्तव ,चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल, डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल तथा डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल एवं डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश कुमार मित्तल उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सीनियर स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर, स्टाफ ऑफिसर दीपेश कुमार, रक्त मित्र फाउंडेशन के संस्थापक रविंद्र बंसल, समाजसेवी आशीष कुमार एवं ए सी एम बी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, शील्ड, मेडल और नकद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की सफलता में वार्डन पोस्ट संख्या एक के पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर ई. अशोक यादव और डिप्टी पोस्ट वार्डन विकास सोनी के नेतृत्व में समस्त वार्डनों एवं फायरफाइटरों का विशेष सहयोग रहा। अंत में ई. अशोक यादव ने सभी नवागंतुक अतिथियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ई. अशोक यादव , गिरीश वार्ष्णेय, अध्यापिका दीक्षा शर्मा ,प्रमोद शर्मा कौशल किशोर, हेमन्त, राजेश कुमार शिवहरे, श्याम सिंह, पवन, विकास सोनी, विनोद, कन्हैया सैनी, शुभम सिंह, अनुज, पंकज धनगर, नंदू किशोर शर्मा,करिश्मा, गुलशेर, देवेन्द्र कुमार, हरी नारायण अग्रवाल, आकाश, सोनू शिवहरे, लाभांश, पंकज कुमार, ओम प्रकाश, रामसती, विनोद कुमार, जितेन्द्र कुमार, सुमित कुमार, दर्शन सिंह निषाद, विशाल कश्यप एवं विशाल उपस्थित रहे।
रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853

