EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अक्षय तृतीया पर दान, पुण्य एवं सद्कर्मों का अत्यधिक महत्व : शिवदत्त प्रपन्नाचार्य महाराज
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    19 Apr 2026 19:47 PM

वृन्दावन। परिक्रमा मार्ग-बैकुंठ नगर क्षेत्र स्थित श्रीदेवराहा बाबा योग निकेतन में अक्षय तृतीया के अवसर पर ठाकुर श्रीजानकी वल्लभ लालजी महाराज का द्विदिवसीय पाटोत्सव संत शिरोमणि स्वामी रामकेवल दास महाराज के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।जिसके अंतर्गत ठाकुर श्रीजानकी वल्लभ लालजी महाराज का पंचामृत से अभिषेक कर उनका वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन किया गया।तत्पश्चात वृहद सन्त-विद्वत संगोष्ठी, अखण्ड श्रीराम चरित मानस पाठ, विश्व शांति हेतु विष्णु महायज्ञ, महंतों व महामण्डलेश्वरों का सम्मान एवं संत, ब्रजवासी वैष्णव सेवा (वृहद भंडारा) आदि के कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

इस अवसर पर महंत रामकेवल दास महाराज ने कहा कि
हमारा परम् सौभाग्य है, कि हम सभी श्रीधाम वृन्दावन में अक्षय तृतीया का पर्व मना रहे हैं। यों तो यह पर्व कहीं भी मनाया जा सकता है,परंतु वृंदावन में अक्षय तृतीया के दिन किए गए सद्कर्मों का हमें अन्य स्थानों की अपेक्षा अनंत गुना अधिक फल प्राप्त होता है।
महंत स्वामी शिवदत्त प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि अक्षय तृतीया का पर्व स्वयं सिद्ध मुहूर्त है।इस तिथि पर किए गए दान-पुण्य, पूजा-पाठ एवं भजन इत्यादि का अक्षय फल प्राप्त होता है।
महंत जगन्नाथ दास शास्त्री महाराज एवं महंत अभय प्रपन्न महाराज ने कहा कि अक्षय तृतीया पर वर्ष में एक बार हम सभी को विश्वप्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांके बिहारीजी महाराज के चरणों के दर्शनों का परम् सौभाग्य मिलता है। जबकि वर्ष भर उनके चरण कपड़ों से ढके रहते हैं।
इस अवसर पर कलाधारी बगीची आश्रम के महंत जयराम दास महाराज, प्रमोद पाल (मुंबई), श्रीमती नेहा पाल, विनम्र कुमार मिश्र, द्विजेंदु प्रकाश त्रिपाठी (नोएडा) श्रीमती शिल्पी त्रिपाठी ठाकुर एवं ब्रजेश सिंह, नीतू सिंह, संदीप सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती शशि कला दुबे एवं श्रीमती पुष्पलता खरे आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।परिक्रमा मार्ग-बैकुंठ नगर क्षेत्र स्थित श्रीदेवराहा बाबा योग निकेतन में अक्षय तृतीया के अवसर पर ठाकुर श्रीजानकी वल्लभ लालजी महाराज का द्विदिवसीय पाटोत्सव संत शिरोमणि स्वामी रामकेवल दास महाराज के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।जिसके अंतर्गत ठाकुर श्रीजानकी वल्लभ लालजी महाराज का पंचामृत से अभिषेक कर उनका वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन किया गया।तत्पश्चात वृहद सन्त-विद्वत संगोष्ठी, अखण्ड श्रीराम चरित मानस पाठ, विश्व शांति हेतु विष्णु महायज्ञ, महंतों व महामण्डलेश्वरों का सम्मान एवं संत, ब्रजवासी वैष्णव सेवा (वृहद भंडारा) आदि के कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

इस अवसर पर महंत रामकेवल दास महाराज ने कहा कि 

हमारा परम् सौभाग्य है, कि हम सभी श्रीधाम वृन्दावन में अक्षय तृतीया का पर्व मना रहे हैं। यों तो यह पर्व कहीं भी मनाया जा सकता है,परंतु वृंदावन में अक्षय तृतीया के दिन किए गए सद्कर्मों का हमें अन्य स्थानों की अपेक्षा अनंत गुना अधिक फल प्राप्त होता है।

महंत स्वामी शिवदत्त प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि अक्षय तृतीया का पर्व स्वयं सिद्ध मुहूर्त है।इस तिथि पर किए गए दान-पुण्य, पूजा-पाठ एवं भजन इत्यादि का अक्षय फल प्राप्त होता है।

महंत जगन्नाथ दास शास्त्री महाराज एवं महंत अभय प्रपन्न महाराज ने कहा कि अक्षय तृतीया पर वर्ष में एक बार हम सभी को विश्वप्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांके बिहारीजी महाराज के चरणों के दर्शनों का परम् सौभाग्य मिलता है। जबकि वर्ष भर उनके चरण कपड़ों से ढके रहते हैं।

इस अवसर पर कलाधारी बगीची आश्रम के महंत जयराम दास महाराज, प्रमोद पाल (मुंबई), श्रीमती नेहा पाल, विनम्र कुमार मिश्र, द्विजेंदु प्रकाश त्रिपाठी (नोएडा) श्रीमती शिल्पी त्रिपाठी ठाकुर एवं ब्रजेश सिंह, नीतू सिंह, संदीप सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती शशि कला दुबे एवं श्रीमती पुष्पलता खरे आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853

Subscriber

188670

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना