EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गाजियाबाद से उभरी प्रतिभा: नंदिनी और युग ने जीता स्वर्ण पदक, आध्यात्म और फिटनेस का अनोखा संगम
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    19 Apr 2026 18:45 PM



गाजियाबाद के दो होनहार भाई–बहन, नंदिनी और युग, ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से शहर का नाम रोशन किया है। हाल ही में आरपी स्पोर्ट्स स्केटिंग चैंपियनशिप के तहत आयोजित प्रतियोगिता, जो राजनगर स्थित आरएनई बैंक्ड ट्रैक स्पोर्ट्स अकादमी में संपन्न हुई, में दोनों बच्चों ने स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

इस प्रतियोगिता में युग (अंडर-14) और नंदिनी (अंडर-11) वर्ग में उतरे और अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उनकी इस सफलता के पीछे उनके प्रशिक्षक शरद प्रजापति और अरविंद राउत का विशेष मार्गदर्शन रहा, जिनकी देखरेख में उन्होंने अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ अभ्यास किया।

यह इन बच्चों की पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है। इससे पहले भी नंदिनी और युग का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है, जब इन्होंने गाजियाबाद से अयोध्या तक स्केटिंग करते हुए भगवान श्रीराम (रामलला) के दर्शन के लिए एक अनोखा कीर्तिमान बनाया था। इतनी कम उम्र नंदिनी मात्र 10 वर्ष और युग 11 वर्ष में यह उपलब्धि उनकी असाधारण लगन और आत्मबल को दर्शाती है।

इनकी यात्रा सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आध्यात्म और शारीरिक स्वास्थ्य का अद्भुत संतुलन भी देखने को मिलता है। जहां एक ओर स्केटिंग जैसी खेल गतिविधि बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत और संतुलित बनाती है, वहीं भगवान के प्रति आस्था और लक्ष्य के प्रति समर्पण उन्हें मानसिक रूप से भी सशक्त करता है।

नंदिनी और युग आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरे हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि सही दिशा, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ कम उम्र में भी बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।

रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188671

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना