EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा, सम्मान कार्यक्रम व भण्डारे की रही धूम
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    19 Apr 2026 18:24 PM



लालगंज के अगई मोड़ से निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु

भगतपुर में भगवान परशुराम का पूजन अर्चन करते श्रद्धालु

भटनी में स्वामी करपात्री सेवा संस्थान द्वारा परशुराम जयन्ती पर जुटे श्रद्धालु

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। भगवान परशुराम के जन्मदिन पर रविवार को विविध आयोजनों की धूम रही। ब्राम्हण उत्थान समिति रामपुर खास के द्वारा भव्य शोभायात्रा नेशनल हाईवे के रायबरेली प्रतापगढ़ रोड पर अगई मोड से निकाली गयी। भगवान परशुराम के जयघोष के साथ निकली शोभा यात्रा रानीगंज कैथौला बाजार, रायपुर तियाई, मेढ़ावां, नया का पुरवा, वर्मा नगर होते हुए लालगंज चैक पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों तथा चार पहिया वाहनों पर भगवान के अनुयायियों को भगवान परशुराम के जयघोष में मगन देखा गया। डीजे के धुन पर भक्ति संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों में अनुयायियों को उत्साह में देखा गया। समिति के संयोजक पूर्व प्रधान रामचन्द्र तिवारी तथा धर्मेन्द्र तिवारी पप्पू के संयोजन में शोभायात्रा निकाली गयी। कथा वाचक आचार्य योगेश जी महाराज व आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण पाल तिवारी एवं आचार्य धीरेन्द्र के वैदिक मंत्रोंच्चारण के मध्य भगवान परशुराम का पूजन अर्चन हुआ। मेढ़ावां के तिवारी नगर में सहसंयोजक रवीन्द्र तिवारी के संयोजन में हुए पूजन उत्सव में भगवान की विधिविधान से भक्तों ने पूजा की। सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भी वर्चुवल संबोधन के जरिये लोकमंगल की कामना की। शोभायात्रा में ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, भुवनेश्वर शुक्ल, वीरू पाण्डेय, बलराम शुक्ला, अतुल शुक्ला, सुनील तिवारी, विजयशंकर मिश्र, सुनील पाण्डेय, अनिल तिवारी महेश, सिंटू मिश्रा, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र मिश्र, राकेश चतुर्वेदी आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार हर्ष बहादुर सिंह हर्ष ने किया। इसी तरह बाबा घुइसरनाथ धाम के समीप भगतपुर तिराहे पर ब्राम्हण महासभा भारत के द्वारा राष्ट्रीय महासचिव एवं संगठन प्रभारी शिवशंकर तिवारी सोहगौरा तथा जिलाध्यक्ष शशिधर त्रिपाठी के संयोजन में भगवान परशुराम की प्रतिमा व फरसा पूजन हुआ। इसके पहले भक्तों ने किठावर बाजार से सिंघनी, पहाड़पुर होते हुए बाबा घुइसरनाथ धाम तक भव्य शोभायात्रा निकाली। यहां आयोजन समिति द्वारा जिला पंचायत सदस्य दिलीप पाण्डेय, रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, व्यापार मण्डल अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, समाजसेवी आनन्द त्रिपाठी, कमलेश मिश्र, उमानन्द दुबे, राजेन्द्र पाण्डेय, मनोज तिवारी, इन्द्रदेव मिश्र, डाॅ. सर्वेश तिवारी, राजेश पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय, उमेश द्विवेदी, जेबी सिंह, सुनील मिश्रा, ओमानंद द्विवेदी, अजय मिश्रा आदि को ब्राम्हण गौरव सम्मान प्रदान किया गया। यहां आयोजन समिति द्वारा भगवान के जन्मदिन पर भण्डारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इधर लालगंज के अवधेश विद्या निकेतन इण्टर कालेज में अखिल भारतीय ब्राम्हण परिवार द्वारा भगवान परशुराम के जन्मदिन पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक रमाकान्त मिश्र मधुबनी, प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर उपाध्याय व जिलाध्यक्ष अभय शुक्ला एवं संयोजक ललित त्रिपाठी व आलोक मिश्रा ने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डाॅ. अंजनी अमोघ, प्रधानाचार्य सुरेश सिंह, अरूण तिवारी, सर्वेश तिवारी, राजेश तिवारी, डाॅ. रामसमुझ मिश्र अकेला समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों को सम्मान पत्र व शाल भेंट कर सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार पवन प्रखर ने किया। भटनी में भी परशुराम जयन्ती पर स्वामी करपात्री सेवा संस्थान के द्वारा समारोह का आयोजन हुआ। वहीं जन्मदिन को लेकर संस्थान राष्ट्रीय कार्यालय का मिश्रा मार्केट में उद्घाटन भी हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी, अनुराग तिवारी, दीपेन्द्र ओझा, देवेन्द्रनारायण मिश्र, अरूण मिश्र, अजय कृष्ण तिवारी, रामबाबू मिश्रा, पवन मिश्र, दिलीप माली, डाॅ. वेदानंद मिश्र, अर्पित तिवारी आदि ने भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188670

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना