EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर पूरे शहर में भव्य शोभायात्रा और रैली का आयोजन
Link
  • 151188398 - SHIVA KASHYAP 54 65
    19 Apr 2026 16:43 PM



यूपी इटावा। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आज पूरे शहर में भव्य शोभायात्रा और रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।

रैली की शुरुआत भगवान परशुराम जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने “जय भगवान परशुराम” के जयघोष के साथ पूरे उत्साह से शोभायात्रा निकाली।

हाथों में भगवा ध्वज लिए श्रद्धालु शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

इस मौके पर आयोजकों ने कहा कि भगवान परशुराम जी सत्य, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं, और उनके आदर्श समाज को सही दिशा देने का संदेश देते हैं।

वहीं, रैली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

फिलहाल, भगवान परशुराम जयंती के इस पावन अवसर पर पूरे शहर में आस्था और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। देखे इटावा से शिवा कश्यप की रिपोट 

 

20260419164158289300102.mp4

20260419164228146421308.mp4

2026041916425032852250.mp4



Subscriber

188670

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना