गाजीपुर । महाहर धाम मंदिर पर स्थित शिव सेवा आश्रम समिति एवं संत शिरोमणि रविदास प्रेरणा स्थल के बीच सुंदरीकरण हेतु बन रही , बाउंड्रीवाल को लेकर लगातार तीन दिनों से चल रहा विवाद आखिरकार आज रविवार को थम गया । जबकि दोनों समितियों के पदाधिकारियों एवं पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आपसी सहमति से समझौता पत्र तैयार हुआ । जिसको मानने के लिए दोनों समितियों के जिम्मेदार पदाधिकारी सर्वसम्मति से तैयार हुए । इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण बनता जा रहा था , लेकिन दोनों मंदिर के कमेटियों के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के सूझ बूझ के कारण समझौता हो गया ।
क्या था विवाद ?
पर्यटन विभाग उतर प्रदेश की तरफ से महाहर धाम के विकास हेतु बजट आवंटित हुआ है । जिसमें बाउंड्री वॉल सहित परिसर में फर्श पर पत्थर लगाए जाने है । इस दौरान शिव मंदिर के सामने रविदास प्रेरणा स्थल से सटे बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा था , जिसको लेकर संत शिरोमणि रविदास मंदिर के पदाधिकारियों ने दिवाल को लेकर विरोध दर्ज करना शुरू कर दिया । जिस पर विरोध में दलित समाज के युवकों ने चक्काजाम भी कर दिया था । आखिरकार आज रविवार को सुबह में दोनों समितियों के बीच चली वार्ता के बीच समझौता संपन्न हो गया ।जिसमें समिति के अलावा पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली । इस मौके पर महाहर समिति के अलावा संत शिरोमणि रविदास प्रेरणा स्थल के पदाधिकारियों सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525

