EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सड़क किनारे गड्ढे में मिला अज्ञात युवक का शव पुलिस जांच में जुटी
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 0 0
    18 Apr 2026 23:16 PM



सड़क किनारे गड्ढे में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

नवाबगंज (गोण्डा) थाना क्षेत्र के दुर्गागंज माझा इलाके में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने सरयूघाट चौकी अंतर्गत पुराने सरयू पुल से पहले सड़क किनारे करीब 40 फीट गहरे गड्ढे में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा।
ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
थानाध्यक्ष अभय सिंह के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव करीब 5 से 6 दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़ चुका है, जिससे चेहरा बुरी तरह विकृत हो गया है और पहचान करना मुश्किल हो गया है।
घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस अज्ञात युवक की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।             रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा 151051049



Subscriber

188669

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना