EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भूसा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर गौशालाओं के लिए किया गया रवाना
  • 151172645 - NARENDRA SHARMA 54 65
    18 Apr 2026 19:15 PM



यूपी जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में आज विकास खंड रामपुर में भूसा दान महाभियान के अंतर्गत 135 कुंतल भूसा दान किया गया।

           जिसमें राजकुमार कुमार सिंह समाजसेवी द्वारा 35 कुंतल, ग्राम प्रधान कोचरी द्वारा 20 कुंतल, राम सिंह पटेल द्वारा 18 कुंतल, वीरेंद्र प्रसाद द्वारा 15 कुंतल, ग्राम प्रधान भानपुर 15 कुंतल, विश्वजीत गिरी द्वारा 20 कुंतल भूसा विकास खंड की अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल सिधवन ,पचरुखी जालिम सिंह एवं पूराजीवन हेतु दान किया गया।

           इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भूसा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर गौशालाओं के लिए रवाना किया गया।

          सभी दानदाताओं को जिलाधिकारी द्वारा अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

          जिलाधिकारी ने सभी संभ्रांतजन, कृषकों से अपील किया कि इस पुनीत कार्य में अवश्य सहयोग करे, और अपने सामर्थ्य के अनुसार भूसा दान अवश्य करें। रिपोर्ट नरेन्द्र शर्मा  151172645



Subscriber

188669

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना