फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ सर्वोदय सद्भावना संस्थान द्वारा शारदा देवी रामानुज दासी पत्नी पंडित सूर्य बली पांडे एडवोकेट स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी की चतुर्थ पुण्य तिथि वात्सल्य दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पर वृद्धा आश्रम महुली प्रतापगढ़ में राजेंद्र प्रसाद मौर्य विधायक सदर के कर कमलों द्वारा फल वितरण कर किया गया। फल वितरण के पश्चात विधायक सदर ने कहा कि आप एक परम विदुषी एवं सामाजिक तथा जन सेवा करने वाली श्री संप्रदाय की वैष्णव महिला एवं वात्सल्य तथा ममता की प्रतिमूर्ति थी। आपने अनेकों विद्यालयों की स्थापना किया। गरीबों की सदा मदद करती रहती थीं। वृद्धा आश्रम में अनेक पुरुष एवं माताएं यहां रहकर अपना जीवन यापन कर रही हैं। वृद्धों की सेवा करना भगवान की सेवा करने के समान है। अपने मां-बाप एवं अपने पूर्वजों की जो सेवा उनका आदर सत्कार करता है वह सदा अपना जीवन सुखमय बीतता है। हमें माता-पिता को भगवान के समान मानकर उनकी सेवा करनी चाहिए। पांडे जी को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कि आप अपने माता-पिता की सेवा करते रहे और उनके ना रहने के पश्चात भी उनकी पुण्य तिथि पर याद करते हैं यह एक महानतम कार्य है। धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुजदास ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की मां महान होती है लेकिन मेरी मां जितना अपने बच्चों को प्यार करती थी उससे ज्यादा गांव के जो गरीबी और गुरबत में जीने वाले लोग थे उनको प्यार करती थी, उन्हें समय-समय पर धन राशन तथा उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए भी पैसा देती थी। किसी के घर मेहमान आ जाते थे तो याद उसके घर में गेहूं का आटा अच्छा चावल ना रहे दाल ना रहे तो तुरंत उसे देती थी और कहती थी मेहमान को खिलाना बदनामी नहीं होनी चाहिए। उपस्थित स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आपने कहा कि यहां साफ सफाई एवं स्टाफ द्वारा जिस तरह से वृद्धों की सेवा की जा रही है वह बंदनीय है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित दिनेश शर्मा डॉ महेंद्र सिंह विधायक पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विवेकानंद महाराज दीपक कुमार उमर वैश्य सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
