EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

स्वर्वेद मंदिर से डुबकिया बाजार तक बनेगा फ्लाईओवर, DPR तैयार करने की प्रक्रिया शुरू
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    18 Apr 2026 18:48 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहा राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर उमरहाँ स्थित स्वर्वेद महामंदिर के सामने फ्लाईओवर निर्माण को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद वीरेंद्र सिंह को अवगत कराया है कि इस परियोजना की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है।

सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रस्तावित फ्लाईओवर उमरहाँ स्थित स्वर्वेद मंदिर से डुबकिया बाजार तक बनाया जाएगा। क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और भीषण जाम की समस्या को देखते हुए उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा था।
इस फ्लाईओवर के निर्माण से वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। खासकर स्वर्वेद मंदिर क्षेत्र में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके बन जाने से जाम और हादसों की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलेगी।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188669

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना