EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत: अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा तेंदुए की मौत, ग्रामीणों में दहशत और दुख का माहौल
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    18 Apr 2026 19:11 PM



ट्रांस शारदा क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा और वाहनों की रफ्तार पर उठे सवाल


पीलीभीत जनपद के पूरनपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ट्रांस शारदा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ शुक्रवार रात एक मादा तेंदुए की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। यह घटना नेहरू नगर से भुरजनिया जाने वाले मार्ग पर हुई। शनिवार सुबह जब सड़क किनारे तेंदुए का शव मिला, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
शनिवार सुबह जैसे ही घटना की जानकारी फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृत मादा तेंदुए के शरीर से काफी खून बह चुका था। सूचना मिलते ही संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वन विभाग ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया।
रेंजर ललित कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि
मृत मादा तेंदुए की उम्र लगभग 4 से 5 वर्ष है।
प्रथम दृष्टया मौत का कारण किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आना लग रहा है। सटीक कारणों का पता लगाने के लिए शनिवार को शव का पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो महीनों से इस क्षेत्र के गांवों में तेंदुए और बाघ की आवाजाही लगातार देखी जा रही थी। हाल ही में, दो दिन पहले ही चंदननगर गांव में एक तेंदुआ ग्रामीण विजय के घर से उसकी बकरी उठा ले गया था। इन घटनाओं के कारण स्थानीय लोग पहले से ही दहशत में जी रहे थे।
इस हादसे ने संरक्षित क्षेत्रों के पास से गुजरने वाले वाहनों की गति सीमा और वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जहाँ एक ओर तेंदुए की मौत से ग्रामीणों में दुख है, वहीं दूसरी ओर उन्हें इस बात की चिंता है कि क्षेत्र में मौजूद अन्य हिंसक वन्यजीव अब और अधिक आक्रामक हो सकते हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने स्थानीय लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने और रात के समय अकेले बाहर न निकलने की सख्त सलाह दी है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान पीलीभीत -151173981



Subscriber

188669

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना