EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सड़क हादसे में युवक की मौत: 1 साल में ही उजड़ गया सुहाग, नहीं थी कोई संतान-गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    18 Apr 2026 14:55 PM



 

गोला थाना क्षेत्र के रामनगर में सड़क हादसे में घायल राकेश चौहान (25) की बृहस्पतिवार शाम मौत हो गई। शुक्रवार को आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

 

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में देर शाम शव काे परिजन गोला सरयू तट ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। गोला थाना क्षेत्र के पुरसादेउर निवासी राकेश चौहान बंगलूरू में रहकर पेंटिंग पॉलिश का काम करते थे। बीते बुधवार शाम करीब सात बजे वह घर लौट रहे थे।
जैसे ही वह बांसगांव थाना क्षेत्र के धस्की के पास पहुंचे विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर शाम उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बृहस्पतिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा।

गोला-कौड़ीराम मार्ग पर शव रखकर जताई नाराजगी, प्राथमिकी दर्ज
शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे परिजन और ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान रामनगर स्थित गोला-कौड़ीराम मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार के लिए नौकरी, 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
 इधर, प्रदर्शन की सूचना मिलते ही गोला पुलिस, एसडीएम बांसगांव, सीओ बांसगांव और सीओ गोला मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हो गए और शव को सड़क से हटा लिया। इस दौरान कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा।

पुलिस ने मामले में मृतका की पत्नी की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर लोगों के जीवन को खतरे में डालने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक साल में ही उजड़ गया सुहाग, नहीं थी कोई संतान
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले राकेश चौहान की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज एक साल पहले ही उनकी शादी उबढ़या बुजुर्ग उरुवा निवासी वंदना से हुई थी। अभी उनके जीवन की शुरुआत ही हुई थी कि हादसे ने सब कुछ छीन लिया। दोनों की कोई संतान भी नहीं थी, जिससे परिवार का दुख और गहरा हो गया है।

राकेश अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। इसके बाद आशीष, अरुण और आदित्य हैं। पिता ओमप्रकाश मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता विमला देवी गृहिणी हैं। ऐसे में राकेश परिवार का सहारा था और रोजगार के लिए बंगलूरू में रहकर काम करता था।
पति की मौत की खबर सुनते ही वंदना बेसुध हो गईं। उनकी आंखों के सामने अभी भी शादी के वे पल ताजा हैं, जब उन्होंने नए जीवन के सपने संजोए थे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि राकेश मेहनती और जिम्मेदार युवक था, जो अपने परिवार को बेहतर जीवन देना चाहता था। एक पल में हुए इस हादसे ने न केवल एक जिंदगी छीन ली, बल्कि कई सपनों को भी हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188669

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना