आगरा। भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने बाबा साहेब के जीवन को संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही एक समरस और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि आगरा को एक वर्ल्ड क्लास बुद्धा पार्क निर्माण के लिए भारतीय जाटव समाज संस्था ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। वर्ल्ड क्लास बुद्धा पार्क निर्माण किया जा रहा हैं, जिससे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। संस्था द्वारा शहर में एक दर्जन से अधिक होर्डिंग्स लगाकर धन्यवाद प्रकट किया है।
अशोक महल भीम नगरी के बाहर आगरा को विशाल बुद्ध पार्क देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी का आभार जताते हुए लगे होर्डिंग, पूरे आगरा शहर में ऐसे एक दर्जन से अधिक होर्डिंग के माध्यम से बुद्ध के अनुयायियों एवं भारतीय जाटव समाज संस्था के द्वारा आभार व्यक्त किया जा रहा है।
इन होर्डिंग्स के माध्यम से
सामाजिक एकता और विकास के संदेश को और अधिक मजबूत किया।
रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853
