फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत। बीसलपुर लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे कुख्यात गैंगस्टर शानू उर्फ तासिम का सफर आखिरकार सलाखों के पीछे खत्म हुआ। बीसलपुर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर पीलीभीत रोड से इस शातिर अपराधी को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस मिले हैं। शानू कोई मामूली अपराधी नहीं है; उस पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर संगीन मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के बाद नया केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
बीसलपुर कोतवाल संजीव शुक्ला ने साफ कर दिया है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथों से नहीं बच पाएगा। पुलिस अब शानू के पूरे नेटवर्क और उसके साथियों की कुंडली खंगाल रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के बदमाशों में खौफ का माहौल है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान पीलीभीत -151173981
