खैरागढ़।
खैरागढ़ स्थित टेफे कंपनी शिवा ट्रैक्टर एजेंसी में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर देखने को मिला, जब टेफे कंपनी के सीईओ अधिकारी संदीप सिन्हा का आगमन हुआ। उनके साथ कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एजेंसी परिसर में ट्रैक्टरों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें किसानों की जरूरतों के अनुरूप ट्रैक्टरों की विशेषताओं और नए बदलावों पर चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जल्द ही ट्रैक्टरों में और अधिक आधुनिक तकनीकी सुधार किए जाएंगे, जिससे किसानों को बेहतर सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान 11 किसान भाइयों को नए ट्रैक्टरों की डिलीवरी भी प्रदान की गई। ट्रैक्टर प्राप्त करने पर किसानों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने लायक था।
इस मौके पर शिवा ट्रैक्टर एजेंसी के श्री अनिल गर्ग एवं श्री शिवा गर्ग ने सभी अतिथियों एवं किसानों का आत्मीय स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में सम्मान, उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
किसानों का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया तथा उपहार भी वितरित किए गए। यह दिन टेफे कंपनी, शिवा ट्रैक्टर एजेंसी और सभी किसान भाइयों के लिए एक यादगार पल बन गया। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
