EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे भूसा दान अभियान
  • 151172645 - NARENDRA SHARMA 54 65
    17 Apr 2026 18:35 PM



यूपी जौनपुर जनपद में पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे भूसा दान अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। जिलाधिकारी के आह्वान पर जनपद के नागरिक, किसान एवं सामाजिक संगठन आगे आकर भूसा दान कर रहे हैं, जिससे जरूरतमंद पशुपालकों को राहत मिल रही है इसी क्रम में हरिओम राइस मिल करौरा के प्रोपराइटर योगेश कुमार सिंह (बब्बू) द्वारा गौशाला देवकली में 25 कुन्तल भूसा दान किया गया।

 जनपद में अब तक विभिन्न गौ-शालाओं में 5788 कुन्तल भूसा दान के माध्यम से प्राप्त किया जा चुका है। सर्वाधिक भूसा दान मुफ्तीगंज से प्राप्त किया जा चुका है। यद्यपि शासन द्वारा पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था की जा रही है तथापि जिलाधिकारी ने सभी से अपील की है कि निराश्रित पशुओं के प्रति सेवा भाव, दान भाव के दृष्टिगत भूसा दान करें। उन्होंने कहा कि भूसा दानदाता को सम्मानित भी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जो भी नागरिक सक्षम हैं, वे अधिक से अधिक मात्रा में भूसा दान कर इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग दें।  जिलाधिकारी ने जनपदवासियों के सहयोग की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इसी प्रकार सभी के संयुक्त प्रयासों से यह अभियान और अधिक सफल होगा तथा पशुपालकों को बड़ी राहत मिलेगी। रिपोर्ट नरेंद्र शर्मा 151172645



Subscriber

188668

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना