EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सपा कार्यालय में छात्र सभा की समीक्षा बैठक, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    17 Apr 2026 18:34 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज समाजवादी छात्र सभा की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से उत्तर प्रदेश में पार्टी को सर्वाधिक सीटें मिलीं, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर हैं तथा महंगाई लगातार बढ़ रही है। किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा वर्ग सभी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल वादों तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की नीतियों और कमियों को जनता के बीच रखें तथा समाजवादी सरकार के दौरान हुए जनहितकारी कार्यों की जानकारी दें। उन्होंने सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए निरंतर संघर्ष करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस अवसर पर छात्र सभा जिलाध्यक्ष सचिन मौर्या, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, अनिल मौर्या, अवनीश बागी, प्रतीक यादव, इरशाद अहमद, सुमित शुक्ला, रोहित विश्वकर्मा, आदित्य सिंह, महेश मौर्या, सुरेश मौर्या, प्रदीप यादव, प्रवेश मौर्या, राहुल यादव, अंशू गौतम, आलोक श्रीवास्तव, रमेश सरोज, शिवप्रकाश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188668

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना