EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में (प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण) की बैठक हुई संपन्न
  • 151172645 - NARENDRA SHARMA 54 65
    17 Apr 2026 18:31 PM



जौनपुर।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निगरानी समिति (प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अपूर्ण आवासों पर नाराजगी जताते हुए उनके समय पर पूर्ण न होने के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अवरोधों को दूर कर आवासों का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए।

डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों को शौचालय, विद्युत कनेक्शन, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान कार्ड जैसी अन्य सरकारी योजनाओं से संतृप्त किया जाए, ताकि लाभार्थियों को सभी मूलभूत सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें।

साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी आवासों पर “प्रधानमंत्री आवास” अवश्य अंकित कराया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, परियोजना निदेशक के.के. पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 रिपोर्ट नरेंद्र शर्मा 151172645



Subscriber

188680

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना