EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

किसान यूनियन राष्ट्रवादी के बैनर तले किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी
  • 151166236 - VEERESH KUMAR 65 76
    17 Apr 2026 16:32 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी शाहजहांपुर। विकासखंड परिसर में किसान यूनियन राष्ट्रवादी के बैनर तले किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। आंदोलन के दौरान शकील मंसूरी, मिथुन कुमार कठेरिया, राम भजन, श्रीपाल और दीनदयाल आमरण अनशन पर बैठ गए हैं, जिससे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
जिला अध्यक्ष हरिराम वर्मा ने बताया कि संगठन की कई पुरानी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिनका अब तक समाधान नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि विकासखंड कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन साल से तैनात कर्मचारियों का तत्काल स्थानांतरण किया जाए। साथ ही अस्पताल में बिना जन्म के ही बच्चों के फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
धरने में राशन वितरण से जुड़ी अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया गया। रेहरिया की रंजना पांडे ने आरोप लगाया कि स्वयं सहायता समूह द्वारा राशन उठान के बावजूद पोषाहार का वितरण नहीं किया गया। वहीं राजू गुप्ता ने सामूहिक विवाह योजना में नाम सूची से हटाए जाने की जांच की मांग की।
किसानों ने जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, बढ़े हुए बिजली बिल, गेहूं क्रय केंद्र न खुलने और सप्लाई इंस्पेक्टर द्वारा गलत तरीके से राशन कार्ड काटने पर भी नाराजगी जताई। महानंदपुर टोल प्लाजा पर वसूली बंद कराने, ईंट भट्टों से सड़कों पर फैल रही मिट्टी की समस्या दूर करने और विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई सुनिश्चित कराने की मांग भी उठाई गई।
इसके अलावा ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाने, जन सेवा केंद्रों पर हो रही कथित धांधली की जांच, तिलहर के खैरपुर सीएचसी को पुनः चालू कराने तथा स्कूल के पास हो रहे दाह संस्कार पर रोक लगाने की मांग की गई।
धरने में गुलजार सिंह, मुनेश्वर दयाल कठेरिया ,रनजोत सिंह, मोहित तिवारी, सहीम, शान मोहम्मद, अकिल खां समेत कई लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट वीरेश कुमार  151166236



Subscriber

188668

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना