EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वाराणसी: काल भैरव मंदिर गेट विवाद पर बवाल, पुलिस पर पथराव—दो जवान घायल
Link
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    17 Apr 2026 16:03 PM



वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नेहिया में स्थित बाबा काल भैरव मंदिर के गेट को लेकर विवाद गहरा गया है। जानकारी के अनुसार, मंदिर के गेट पर लगे त्रिशूल को कुछ अवांछनीय तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया और वहां लगा भगवा ध्वज हटाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर का ध्वज लगा दिया गया।

इस घटना के बाद मंदिर समर्थकों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना है कि गेट पर पहले की तरह ही भगवा ध्वज और त्रिशूल पुनः स्थापित किया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

आईपीएस अंडर ट्रेनिंग मानसी ने बताया कि इस मामले में 16 अप्रैल (गुरुवार) को दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता करा दिया गया था। हालांकि, 17 अप्रैल को फिर से कुछ अवांछनीय तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस के मौके पर पहुंचने पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है।

डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में फिलहाल पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।



Subscriber

188668

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना