यूपी मऊ l देव सेवा समिति मिल रोड परदहा मऊ द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा अपरान्ह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।
बताया गया कि थाना हलधरपुर जनपद मऊ पुलिस द्वारा बाद पोस्टमार्टम पी.एम. न. 125 /2026 के तहत 17 अप्रैल 2026 को अपराह्न में देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु निःशुल्क प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल मऊ के महामंत्री नारद भारती के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपरान्ह में शव को देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च भाजपा के वरिष्ठ नेता व सहकारी संघ मऊ के अध्यक्ष आनंद सिंह रैकवार द्वारा सहर्ष वहन किया गया। बताते चलें कि आदरणीय आनंद सिंह रैकवार द्वारा प्रति वर्ष एक अज्ञात शव के अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च सहर्ष वहन किया जाता है।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह देवाश्रम के रतनपुरा ब्लॉक के ब्लाक सलाहकार जय राम यादव देवाश्रम अंतिम संस्कार दल के पदाधिकारीगण क्रमशः रामनाथ राम नारद भारती दयाराम यादव मालक यादव श्रीनाथ छवि लाल
गुरुचरण मद्धेशिया उर्फ़ गुड्डू संदीप राजभर संतोष सहित सम्मिलित रहे।
उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा। देखे यूपी ईस्ट से परमात्मा नन्द सिंह की रिपोट
2026041714554602354563.mp4
20260417152016587157162.mp4
