EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आनन्द सिंह रैकवार के आर्थिक सहयोग से थाना हलधरपुर मऊ द्वारा प्राप्त अज्ञात हिन्दू पुरुष शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 65 76
    17 Apr 2026 14:48 PM



यूपी मऊ l देव सेवा समिति मिल रोड परदहा मऊ द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा अपरान्ह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।

   बताया गया कि थाना हलधरपुर जनपद मऊ पुलिस द्वारा बाद पोस्टमार्टम पी.एम. न. 125 /2026 के तहत 17 अप्रैल 2026 को अपराह्न में देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु निःशुल्क प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल मऊ के महामंत्री नारद भारती के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपरान्ह में शव को देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।

       अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च भाजपा के वरिष्ठ नेता व सहकारी संघ मऊ के अध्यक्ष आनंद सिंह रैकवार द्वारा सहर्ष वहन किया गया। बताते चलें कि आदरणीय आनंद सिंह रैकवार द्वारा प्रति वर्ष एक अज्ञात शव के अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च सहर्ष वहन किया जाता है।

   उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह देवाश्रम के रतनपुरा ब्लॉक के ब्लाक सलाहकार जय राम यादव देवाश्रम अंतिम संस्कार दल के पदाधिकारीगण क्रमशः रामनाथ राम नारद भारती दयाराम यादव मालक यादव श्रीनाथ छवि लाल 

    गुरुचरण मद्धेशिया उर्फ़ गुड्डू संदीप राजभर संतोष सहित सम्मिलित रहे।

         उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894



Subscriber

188668

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना