EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक
  • 151125593 - SHIVANSHU SINGH 54 66
    17 Apr 2026 13:45 PM



हरदोई। दिनांक 17 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भूरज सेवा संस्थान इंटर कॉलेज, हरदोई में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात के निर्देशन में उप निरीक्षक डोली शर्मा एवं महिला आरक्षी रश्मि कमल द्वारा किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) एवं 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन) की जानकारी दी। साथ ही जागरूकता संबंधी पेम्पलेट्स भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। रिपोट - शिवांशु सिंह 151125593



Subscriber

188668

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना