EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में पुलिस व्यवस्था को नई मजबूती: एसपी दीपक भूकर ने खिदिरपुर पुलिस चौकी का किया उद्घाटन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    16 Apr 2026 19:19 PM



फीता काटकर किया शुभारंभ, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय के साथ थाना हथिगवां क्षेत्र के अंतर्गत खिदिरपुर पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में एसपी ने फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ नई चौकी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एसपी दीपक भूकर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी और सतर्क कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जनता का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी हथिगवां सत्येन्द्र सिंह एवं स्थानीय नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक का भगवान श्रीराम की प्रतिमा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एसपी द्वारा पौधारोपण भी किया गया, जिससे समाज में हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़े। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कुंडा, क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। खिदिरपुर पुलिस चौकी के उद्घाटन से न केवल स्थानीय क्षेत्र में पुलिस की पहुंच मजबूत होगी, बल्कि आमजन को त्वरित सहायता और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित हो सकेगी। प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनहित में सतत प्रयास जारी हैं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188662

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना