मध्य प्रदेश के उज्जैन से जहाँ ऋषि नगर में आज
डॉ. रोहित और डॉ. प्रकृति ने समाज से मांगा सहयोग, जीन थेरेपी इंजेक्शन से संभव है इलाज, शहर के अलखनंदा नगर निवासी डॉ. रोहित और डॉ. प्रकृति अपनी 4 माह की बेटी काशी के जीवन को बचाने के लिए लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं। मासूम काशी को दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी Spinal Muscular Atrophy Type I (SMA टाइप I) का निदान हुआ है। इस गंभीर बीमारी के उपचार के लिए जीन थेरेपी इंजेक्शन Zolgensma की आवश्यकता है, जिसकी लागत लगभग 1.72 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
परिजनों ने बताया कि यह बीमारी बेहद दुर्लभ और जानलेवा है, जिसका समय पर उपचार नहीं मिलने पर बच्चे के जीवन को खतरा हो सकता है। काशी के माता-पिता ने समाज से भावुक अपील करते हुए कहा है कि इस कठिन समय में सभी लोग आगे आकर मदद करें। उनका कहना है कि छोटा सा सहयोग भी उनकी बेटी की जिंदगी बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि आर्थिक सहयोग के साथ-साथ इस फंडरेज़र को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि आवश्यक राशि जल्द से जल्द एकत्र की जा सके और काशी को समय पर इलाज मिल सके।
सहायता के लिए विवरण:
UPI ID – prakrati1990@ibl
रोहित – 9039533426
प्रकृति – 9479515600
पता:
16/1, अलखनंदा नगर, तारामंडल के सामने, उज्जैन – 456010
देखिए मध्य प्रदेश से कमल चौहान की खास रिपोर्ट

202604161914106305555.mp4
20260416191517294275211.mp4
20260416191739670428233.mp4
20260416191920527348026.mp4
20260416192028050850628.mp4