EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संकट की घड़ी में प्रभु का स्मरण ही सबसे बड़ा सहारा होता है - कथा व्यास राकेश महराज
  • 151172563 - DILEEP KUMAR CHATURVEDI 54 65
    16 Apr 2026 18:47 PM



श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी एवं संगीतमय भजन ने भक्तों को मंत्रमुग्ध किया

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी प्रयागराज। झंझरा चौबे नारीबारी में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास राकेश कृष्ण ठाकुर जी महाराज (चित्रकूट-वृंदावन धाम) ने श्रद्धालुओं को गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, राम कथा तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंगों का भावपूर्ण रसपान कराया। कथा श्रवण हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति संगीत के बीच वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कथा व्यास ने प्रवचन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने गजेन्द्र मोक्ष प्रसंग के माध्यम से बताया कि संकट की घड़ी में प्रभु का स्मरण ही सबसे बड़ा सहारा है, और सच्ची श्रद्धा से भगवान अपने भक्त की रक्षा अवश्य करते हैं। समुद्र मंथन प्रसंग पर महाराज ने कहा कि धैर्य, संयम और परिश्रम से ही अमृत रूपी सफलता प्राप्त होती है।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के वर्णन के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए हुआ, इसलिए जीवन में सत्य और न्याय का साथ देना ही मानव का परम कर्तव्य है। भक्तों ने श्रीकृष्ण बाल स्वारूप का झांकी के माध्यम से दर्शन कर संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का रसपान किए। मुख्य यजमान मोहनलाल चतुर्वेदी एवं यशोदा देवी रहे। कथा आयोजक अशोक कुमार चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, विमलेश चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी, विनय चतुर्वेदी आदि के साथ कथा श्रवण हेतु भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष महेन्द्र कुमार शुक्ला, विधाकांत शुक्ला, छेदीलाल तिवारी, दयाशंकर चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, हरीकांत मिश्र, दिनेश चंद्र द्विवेदी, रमाकांत तिवारी, रोहित ओझा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भजन व आरती के साथ भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। रिपोट - दिलीप कुमार चतुर्वेदी 151172563

 



Subscriber

188662

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना