फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में सरदारनगर स्थित वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है।
इस शानदार उपलब्धि में विश्वजीत विश्वकर्मा ने 98% अंक प्राप्त कर न केवल चौरी चौरा क्षेत्र में टॉप किया, बल्कि गोरखपुर जनपद की मेरिट सूची में भी अपना स्थान सुनिश्चित किया। उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित कर दिया।
अन्य मेधावी छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रमुख रूप से विवेक ने 96.2%, श्वेता चौरसिया 95.8%, सुप्रिया चौहान 95.6%, नीरज मौर्य 93.8%, नैतिक विश्वकर्मा 93.6%, आयुष गुप्ता 93.6%, आर्यन शर्मा 93.4%, शिवम प्रजापति 93.4%, विद्या पासवान 92.6%, अनुपमा यादव 92.2%, शिखर 91.8%, खुशी चौरसिया 91.6%, उत्कर्ष विश्वकर्मा 91.2%, कनीज इरम खान 91%, आयुष्मान गुप्ता 90.2% सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी 85% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। अपनी इस सफलता को खास बनाने के लिए छात्रों ने डोल-नगाड़ों के साथ चौरी चौरा और सरदारनगर क्षेत्र में भव्य रोड शो निकाला। इस दौरान छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने अपने शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सफलता को सभी के सहयोग का परिणाम बताया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अरविंद त्रिपाठी, निदेशक तूलिका त्रिपाठी एवं शैलेन्द्र त्रिपाठी ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय के प्रिंसिपल आर. के. मिश्रा ने भी छात्रों को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ—पी.एस. पटेल, प्रवीण चौरसिया, सोम शर्मा, शालिनी मिश्रा, खुशबू श्रीवास्तव सहित सभी ने रोड शो में शामिल होकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
यह सफलता न केवल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय भी है। वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि समर्पण, परिश्रम और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। रिपोर्ट जसवीर मोदनवाल 151167985
