यूपी के आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहनकला (दीदारगंज चौक) निवासी एक युवक हार्वेस्टर रिपेयरिंग का कार्य करता था, बुधवार की रात में वह अयोध्या से बस्ती की तरफ हार्वेस्टर की रिपेयरिंग चार पहिया वाहन से जा रहा था, कि रास्ते में हुए सड़क दुर्घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शाम 4:30 बजे के करीब शव घर पहुंचने में स्वजनों में कोहराम मच गया, एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खरसहनकला (दीदारगंज चौक) स्थित हिमांशु यादव उर्फ मोनू उम्र 30 वर्ष पुत्र राजकुमार (निहुट) यादव स्वराज कंपनी में इंजीनियर पद पर कार्यरत थे, और हार्वेस्टर मशीन की रिपेयरिंग का कार्य करते थे। बुधवार रात 12:00 बजे के करीब वह अयोध्या से बस्ती की तरफ किसी खराब हार्वेस्टर मशीन की रिपेयरिंग के लिए कार से दो लोगों के साथ जा रहे थे,कि रास्ते में अयोध्या से 12 किलोमीटर की दूरी पर अररिया के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, और मौके पर ही हिमांशु उर्फ मोनू की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार अन्य लोगों की भी हालत गंभीर है। अयोध्या पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम 4:30 बजे के करीब जैसे ही शव घर पर पहुंचा तो स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। सभी भाई -बहन की शादी हो गई है। माता-पिता और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। दीदारगंज चौक पर पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा।
रिपोर्ट -प्रवीण यादव दीदारगंज आज़मगढ़ 151046105
