EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

काजीपुर में अंबेडकर जयंती पर निकला भव्य जुलूस पहुंचे मंत्री दानिश आजाद अंसारी, विधायक निधि से बाबा साहब स्थल पर सुन्दरीकरण कराने का किया घोषणा
Link
  • 151004169 - ANGAD KUMAR 65 76
    16 Apr 2026 07:28 AM



 

  • बलिया में अंबेडकर जयंती पर निकले भव्य जुलूस, ‘जय भीम’ से गूंजा क्षेत्र
  • ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती
  • काजीपुर में झांकियों और रैलियों ने बढ़ाया उत्साह, हजारों लोग शामिल
  • मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने दी श्रद्धांजलि, विकास कार्यों की घोषणा
  • अंबेडकर जयंती पर दिखी सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल
  • कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए जयंती कार्यक्रम

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है। जहां ग्रामीण इलाकों में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में जुलूस और रैलियों के साथ भव्य झांकियां निकालीं। पूरा क्षेत्र 'जय भीम' और 'डॉ. अंबेडकर अमर रहें' जैसे नारों से गूंज उठा।
इन जुलूसों में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कई स्थानों पर डीजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोगों का उत्साह चरम पर था। इस दौरान सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश प्रमुखता से दिया गया।
वहीं सिकन्दरपुर क्षेत्र के काजीपुर गांव में भी बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य जुलूस और रैलियां के साथ झांकियां निकाली गईं। ये जुलूस अपने परम्परागत मार्गों से होते हुए विभिन्न स्थानों पर पहुंचा,जहां स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं मौजूद ग्रामीणों ने फ़ूल मालाओं के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने अपने सम्बोधन में बाबा साहब के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को समानता, स्वतंत्रता और अधिकारों का मार्ग दिखाया। उनके अथक प्रयासों से समाज के कमजोर वर्गों को न्याय और सम्मान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन को संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक बताया। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने के उनके निरंतर प्रयासों को याद किया। श्री अंसारी ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा स्थल पर अपने विधायक निधि से सुन्दरीकरण व भवन गुम्बद बनवाने का घोषणा किया। घोषणा होते ही तालियां के गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। इस दौरान लोगों ने उनके विचारों को अपनाने और समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जावेद कमर खान,शमशेर खान, राजू रावण,लड्डू गोपाल,महेंद्र राम,डॉ अशोक कुमार,परमेश राम,मनोरंजन राम,पप्पू कुमार,गोपाल जी,करीमुल्ला,रमेश,सूर्यनरायन,
तौकीर ख़ान,अंजय कुमार, मोमिन अहमद,सरदार विश्वजीत सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

वहीं इस दौरान प्रशासन की कड़ी निगरानी रही थानाध्यक्ष मुलचंद चौरसिया व सब इंस्पेक्टर चन्द्रशेखर यादव व रमेश यादव अपने दल बल के मौजूद रहे।आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए, जिससे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट

2026041607231262658088.mp4

20260416072439121733841.mp4

20260416072510992105355.mp4

20260416072736712364051.mp4



Subscriber

188662

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना